विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में 2000 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा औद्योगिक गलियारा, दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर और ईस्टर्न पेरीफेरल से जुड़ेगा 

Published: Wed, 18 Nov 2026 04:30 PM (IST)

बागपत में 12 गांवों की 2000 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक गलियारा विकसित करने की कवायद तेज हो गई है।

इस तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

इस तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. बागपत में 2000 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक गलियारा।

  2. हजारों करोड़ का निवेश, मल्टीनेशनल कंपनियों की आमद।

  3. युवाओं के लिए हजारों रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

जागरण संवाददाता, बागपत। जिले में 12 गांवों की 2000 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक गलियारा विकसित करने की कवायद तेज हो गई है।

इसके विकसित होने से न केवल मल्टीनेशनल कंपनियों की आमद होने पर हजारों करोड़ का निवेश होगा। इससे न केवल हजारों युवाओं की रोजगार की राह आसान होगी, जिससे बागपत की सूरत बदलेगी।

यूपीसीडा ने औद्योगिक गलियारा के लिए सरफाबाद, भागोट, नंगला अगरी, पूरनपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी, फुलेरा, आलमगीरपुर तुकली, सिंघौली तगा, नंगला वाहन, गौना, शहानवानपुर और लहचौड़ा में दो हजार हेक्टेयर जमीन चिन्हित की है।

जमीन अधिग्रहण में सर्किल रेट का पेच फंसा था। भाजपा विधायक योगेश धामा के प्रयास से जिला प्रशासन ने जमीन का सर्किल रेट बाजार रेट के बराबर करने के लिए मंथन किया जा रहा है। एआइजी स्टांप शचि कुमारी ने एसडीएम खेकड़ा को पत्र लिखकर सर्किल रेट, किसानों का प्लाट देने की मांग आदि पर रिपोर्ट मांगी है।

साफ है कि जैसे ही जमीन का मुद्दा हल होगा, वैसे ही औद्योगिक गलियारा विकसित होगा। औद्योगिक गलियारा में औद्योगिक गलियारा में मल्टी माडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा।

industrial corridor

निवेशकों को फैक्ट्रियां लगाने के लिए जमीन खोजने या जमीन का उपयोग बदलवाने को राजस्व विभाग में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसका बड़ा फायदा न केवल बागपत बल्कि आसपास के जिलों को भी मिलेगा। यूं भी यह औद्योगिक गलियारा दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा। इससे यहां निवेश करने वालों को कई राज्यों से जुड़ने की सुविधा होगी।

दौड़ेगा औद्योगिक विकास

औद्योगिक गलियारा बनने से विकास में नई उड़ान मिलेगी, क्योंकि हजारों करोड़ रुपये निवेश होगा। इससे हजारों युवाओं की रोजगार की राह आसान होगी।

बताते चलें कि यूपी ग्लोबल समिट में 137 उद्यमियों ने 18 हजार 325 करोड़ निवेश के एमओयू किए थे, लेकिन जमीन नहीं मिलने से 12 हजार करोड़ के सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा के दो प्रोजेक्ट बागपत से खिसक गए थे, लेकिन अब औद्योगिक गलियारा बनने से निवेश की बौछार होगी।

औद्योगिक विकास से बागपत की सूरत बदल जाएगी, लेकिन हम चाहते हैं कि विकास के साथ किसानों को भी उनकी जमीन का उचित मुआवजा मिले। इसके लिए सर्किल रेट को बाजार रेट के बराबर पर लाने की कार्रवाई प्रशासन शुरू कर चुका है।
योगेश धामा, भाजपा विधायक।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।