विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाेते हुए चंडीगढ़ फिर इंदौर जा पहुंची दो लड़कियां, ढूढ़ने में छूटा बागपत पुलिस का पसीना

Published: Sun, 04 Oct 2026 04:09 PM (IST)

बागपत से दो किशोरी पिता की डांट के बाद घर से भागकर चंडीगढ़ होते हुए इंदौर पहुंचीं। पुलिस ने उन्हें ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से भागीं दो किशोरियां।

  2. मुजफ्फरनगर, चंडीगढ़ होते हुए इंदौर में मिलीं रिश्तेदार के पास।

  3. पुलिस ने सकुशल बरामद कर मेडिकल कराया, बयान होंगे दर्ज।

जागरण संवाददाता, बागपत। मोबाइल छीनने पर पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोरी अपने सहेली के साथ चंड़ीगढ़ होते हुए इंदौर पहुंची थीं। वहां उनकी रिश्ते की मौसी के पास स्टेज शो से पुलिस ने दोनों को बरामद किया। उन दोनों का मेडिकल कराया गया। उनका जल्द ही बयान दर्ज होगा।

यह है पूरा मामला

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 20 सितंबर को पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 10वीं की छात्रा है। वह पड़ोसी की अपनी 17 वर्षीय सहेली के साथ घर से चली गई, तलाश करने के बावजूद कहीं पता नहीं चला।

पुलिस ने 21 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस से एक किशोरी के पिता ने सिर्फ इतना बताया था कि बेटी को मोबाइल से किसी से बात करने के शक में डांट दिया था।

थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि मोबाइल ट्रेस कर दोनों किशोरियों को शुक्रवार को इंदौर से सकुशल बरामद किया गया। छोटी किशोरी ने जानकारी दी कि पिता ने उसे 19 सितंबर को डांट दिया था, जिससे वह काफी डर गई थी। इसके बाद 20 सितंबर की शाम अपनी सहेली के साथ भड़ल स्टैंड से रोडवेज बस से मुजफ्फरनगर चली गई थी।

यहां से सहारनपुर होते हुए अपनी रिश्ते की मौसी के पास चंडीगढ़ गई, जो गांव में ही एक रिश्ते के चाचा की साली है। महिला कार्यक्रमों में स्टेज शो करती है। जो कार्यक्रम के लिए इंदौर चली गई थी। वापस न लौटने पर मौसी द्वारा बताए पते पर वह दोनों भी इंदौर चली गई थी।

स्टेज शो की वीडियो दिखाती है महिला

ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी महिला गांव में आती है तो बालिकाओं को स्टेज शो की अपनी वीडियो दिखाती है, माना जा रही है कि इसी के चलते दोनों किशोरियों वहां पर गई है।

लापता दो किशोरी इंदौर से सकुशल बरामद की गई है, हालांकि स्टेज शो से नहीं। जिसके पास रह रही थी वो जरूर स्टेज शो करती है। मेडिकल कराया गया है। अदालत में बयान दर्ज कराकर नियानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-प्रवीण सिंह चौहान, एएसपी

यह भी पढ़ें- मीरजापुर के चुनार पक्का पुल से रात में गंगा में छलांग लगाने पहुंची किशोरी, राहगीरों ने बचाया