मीरजापुर के चुनार पक्का पुल से रात में गंगा में छलांग लगाने पहुंची किशोरी, राहगीरों ने बचाया
मीरजापुर के चुनार पक्का पुल पर एक 17 वर्षीय किशोरी ने गंगा में छलांग लगाने का प्रयास किया, जिसे राहगीरों ...और पढ़ें
HighLights
17 वर्षीय किशोरी ने चुनार पक्का पुल से कूदने का प्रयास किया।
राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी की जान बचाई।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी ने यह कदम उठाया था।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पक्का पुल पर शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे गंगा में छलांग लगाने का प्रयास कर रही 17 वर्षीय किशोरी को राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। किशोरी पुल पर लगी सुरक्षा जाली पर चढ़कर नदी में कूदने का प्रयास कर रही थी।
इसी दौरान राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने तत्काल उसे पकड़कर नीचे खींच लिया और उसकी जान बचा ली। हालांकि बचाए जाने के बाद किशोरी राहगीरों को ही खरी-खोटी सुनाने लगी। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को थाने ले गई। किशोरी को बचाने का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
कस्बा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि पूछताछ में किशोरी ने ने बताया कि घरवालों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई जिसके बाद वह गुस्से में घर से निकली थी। इसके बाद पक्का पुल पहुंचकर उसने गंगा में छलांग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने किशोरी को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
