तीन माह की बेटी को जमीन पर पटका, मौत; बागपत में झगड़े के बाद पत्नी के गले पर कैंची से किए वार
बागपत में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया, जिसमें पति ने पत्नी पर कैंची से हमला ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
पति ने पत्नी के गले पर कैंची से वार किया।
तीन माह की बच्ची को जमीन पर पटक कर मार डाला।
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करेगी।
जागरण संवाददाता, बागपत। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। युवक ने पत्नी के गले पर कैंची से कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उसकी गोद में मौजूद तीन माह की बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
लुहारा गांव में खजूर वाली मस्जिद के पास वेल्डिंग का काम करने वाले सलमान का पत्नी शिबा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर सलमान ने शिबा के गले पर कैंची से कई वार कर दिए। इसी दौरान उसने शिबा की गोद से तीन माह की बच्ची अलीवा को जमीन पर फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
पत्नी के गर्दन पर आए गंभीर चोट
स्वजन ने घायल शिबा का गांव में ही निजी चिकित्सक से उपचार कराया और उसके गले में टांके लगवाए। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो स्वजन ने हंगामा कर दिया और पोस्टमार्टम कराने से मना करने लगे।
रिपोर्ट आने के बाद ही होगी कार्रवाई
उनका कहना था कि बच्ची शिबा की गोद से गिरकर मरी है, इसलिए पोस्टमार्टम न कराया जाए। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
