विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर के बाहर अचानक लिखा 'मकान बिकाऊ है', पोस्टर वायरल होते ही हरकत में आई बागपत पुलिस

Published: Sun, 20 Sep 2026 12:19 PM (IST)

बागपत के किरठल गांव में रास्ते के विवाद और पड़ोसियों की कथित दबंगई से तंग आकर एक परिवार ने अपने मकान पर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर लगा दिया।

किरठल गांव में दबगों से परेशान होकर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाकर जानकारी देते पीड़ित उदयबीर

किरठल गांव में दबगों से परेशान होकर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाकर जानकारी देते पीड़ित उदयबीर

HighLights

  1. किरठल गांव में परिवार ने 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर लगाया।

  2. पड़ोसियों की दबंगई और रास्ते के विवाद से परिवार परेशान।

  3. पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया, जांच कर कार्रवाई का आश्वासन।

संवाद सूत्र, बागपत। किरठल गांव में पड़ोसियों की कथित दबंगई और रास्ते के विवाद से परेशान एक परिवार ने अपने मकान के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर लगा दिया।

पोस्टर लगते ही मामला ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया। मकान मालिक उदयवीर का आरोप है कि पड़ोसी रास्ते पर कब्जा किए हुए हैं और विरोध करने पर आए दिन गाली-गलौज कर परिवार को परेशान करते हैं। इससे परिवार को घर से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उदयवीर का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों से कई बार कहासुनी हो चुकी। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन समाधान नहीं हो सका।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

तंग आकर परिवार ने मकान बेचने का निर्णय लिया और घर के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर लगा दिया। घर में रहने के बावजूद उन्हें आने-जाने के रास्ते को लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर रास्ते से कथित कब्जा हटवाने और परिवार को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मकान पर लगा पोस्टर ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कोलकाता में भिक्षु बना मिला दो दोस्तों का हत्यारोपित नरेशनाथ, बागपत में मर्डर कर मंदिर में दबाए थे शव