विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में मकान का गेट बंद करते समय डॉक्टर को लगा करंट, बचाने दौड़ा भतीजा भी झुलसा; दोनों की हुई मौत

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Thu, 05 Nov 2026 01:40 AM (IST)

बागपत में मकान का दरवाजा बंद करते समय डॉक्टर को करंट लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्हें बचाने आए ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. डॉक्टर को दरवाजा बंद करते समय करंट लगा, जिससे उनकी मौत हुई।

  2. बचाने आए भतीजे की भी करंट लगने से दुखद मृत्यु हुई।

  3. पड़ोसी ने साहस दिखाते हुए शाल से दोनों को अलग किया।

जागरण संवाददाता, बागपत। मकान का दरवाजा बंद करते समय चिकित्सक को करंट लग गया। उनको बचाने के प्रयास में भतीजा भी करंट की चपेट में आ गया। इससे उन दोनों की मौत हो गई। पड़ोस के एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए दोनों को हाथ पर शाल लपेटकर अलग किया। पीड़ित स्वजन ने पुलिस कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है।

चिकित्सक कंवरपाल प्रजापति बुधवार रात करीब 9.45 बजे अपने मकान के दरवाजे बंद कर रहे थे। पास से ही बिजली का तार गुजर रहा है। जिसमें कट होने की वजह से लोहे के दरवाजे में करंट प्रवाहित हो रहा था। कंवरपाल ने दरवाजे को हाथ लगाया तो वह करंट लगने से दरवाजे पर चिपक गए। थोड़ी देर तक उनके अंदर न पहुंचने पर बेटे अंकित व सौरभ ने देखा तो शोर मचा दिया।

पास के मकान से दौड़कर नंगे पैर आए भतीजे 35 वर्षीय दीपक ने उन्हें गेट से हटाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आने से उनके साथ ही चिपट गया। पीड़ित स्वजन के चिल्लाने पर पड़ोसी विशाल उर्फ छोटू शर्मा दौड़कर वहां पहुंचा, जिनके द्वारा हाथ पर शाल लपेटकर उन दोनों को अलग किया। आनन-फानन में कंवरपाल और दीपक को जिला अस्पताल ले जाया गया।

इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. शाहिद अली ने उन दोनों को मृत घोषित किया। पीड़ित स्वजन ने पुलिस कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। सीओ रोहन चौरसिया का कहना है एक परिवार के दो लोगों की करंट लगने से मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी लखनऊ में नहीं लग रही ई-रिक्शों पर लगाम, खराब ट्रैफिक सिस्टम से लोग परेशान


दरवाजे में करंट कैसे आया, इसका पता किया जाएगा। पीड़ित स्वजन के मुताबिक कंवरपाल की पत्नी की एक साल पहले हृदय गति रुकने से मृत्यु हुई थी। उनके दो बेटे अंकित और सौरभ हैं। वहीं दीपक के तीन साल की बेटी और डेढ़ वर्ष का बेटा है। हादसे से परिवार गमजदा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।