भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं बागपत की दो बेटियां, युवाओं के लिए बनीं मिसाल
बागपत की दो बेटियों, कशिश शर्मा और अभि शर्मा, को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर ब्राह्मण समाज ने सम्मानित किया।

बड़ौत के गुराना रोड पर लेफ्टिनेंट बनी कशिश शर्मा व अभि शर्मा को सम्मानित करते ब्राह्मण देशखाप चौधरी सुभाष शर्मा व समाज के लोग
HighLights
बागपत की दो बेटियां भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं।
कशिश शर्मा और अभि शर्मा का ब्राह्मण समाज ने सम्मान किया।
बेटियों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
जागरण संवाददाता, बागपत। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर ब्राह्मण समाज की दो बेटियों का रविवार को शहर के गुराना रोड पर समाज के लोगों ने सम्मान किया।
गली नंबर छह में सुबोध शर्मा के आवास पर सम्मान समारोह में गुराना रोड निवासी कशिश शर्मा व बावली गांव निवासी हाल निवासी खेकड़ा अभि शर्मा का पटका पहनाकर, भगवान परशुराम जी का चित्र देकर सम्मान किया।
ब्राह्मण समाज देशखाप चौरासी चौधरी सुभाष शर्मा ने कहा कि आज बेटियों ने यह साबित कर दिया कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। दो बेटियों का सेना में लेफ्टिनेंट बनना परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी गर्व का पर्व है।
दोनों बेटियाें ने युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य किया है। इस दौरान थांबा चौधरी ओंकार दत्त शर्मा, अभी शर्मा, सुभाष बावली, कृष्णपाल शर्मा, थांबा चौधरी ऋषिपाल शर्मा, राजपाल शर्मा, उमेश कौशिक, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर यमुना खादर में बाउंड्री पिलर लगाने का काम शुरू, बागपत में खत्म होगा 52 साल पुराना विवाद
