विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में बोर्ड परीक्षा के 35 केंद्र घोषित, सुविधाओं पर उठे सवाल; 28 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:30 PM (IST)

बागपत में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए 35 केंद्र घोषित किए हैं। इन केंद्रों में सुविधाओं की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बागपत में 35 बोर्ड परीक्षा केंद्र घोषित किए गए।

  2. कई केंद्रों पर सुविधाओं की कमी की शिकायतें मिलीं।

  3. 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

जागरण संवाददाता, बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अभिभावक तथा विद्यार्थी निर्धारित 28 अक्टूबर तक आनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। छह नवंबर से केंद्र निर्धारण संबंधी आपत्तियों के निस्तारण की प्रस्तावित तिथि है। जो केंद्र बोर्ड से प्रस्तावित किए गए, अधिकांश में सुविधाएं नहीं। आपत्तियों के निस्तारण के केंद्र बदले जाएंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिए परीक्षा में 25048 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

परीक्षा केंद्रों के लिए इन विद्यालयों की हुई सूची जारी

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, जीएस इंटर कॉलेज दोघट, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज बिनौली, एसएलबी इंटर कॉलेज रंछाड़, श्री जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, डीएन इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, देव इंटर कॉलेज डौलचा, एसएस एसएसएच इंटर कालज चमरावल, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, सेंट मेरी इंटर कॉलेज रटौल, विवेकानंद हाईस्कूल गौठरा, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, एवीवी इंटर कॉलेज नंगला सिनौली, एसवीएम इंटर कॉलेज छपरौली, श्री शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज फैजपुर निनाना, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल, श्री शाहमल स्मारक इंटर कॉलेज बिजरौल, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय हाईस्कूल बसौद, राजकीय इंटर कॉलेज दौझा, मॉडल इंटर कॉलेज टांडा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिंघावली अहीर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिलोचपुरा को केंद्र प्रस्तावित किया।

परिषद ने 35 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद केंद्रों में बदलाव होगा।

-राजीव कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक।

यह भी पढ़ें- बागपत: कोर्ट में तारीख से चार दिन पहले महिला का कत्ल, सैनिक पति समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज; कश्मीर में तैनात है आरोपित

यह भी पढ़ें- बागपत में 10 केंद्रों पर तीन दिन होगी यूपी PET एग्जाम, 25344 अभ्यर्थी होंगे शामिल