विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में अतिक्रमण पर लगेगी लगाम, सड़कों पर लाल निशान और वेंडिंग जोन से मिलेगी राहत

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:37 PM (IST)

बागपत में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लाल निशान लगाए जाएंगे, वेंडिंग जोन बनेंगे और ई-रिक्शा के लिए भी स्थान निर्धारित होगा।

बागपत नगर पालिका में अतिक्रमण हटाने को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम व व्यापारियों के बीच होती बहस। जागरण

बागपत नगर पालिका में अतिक्रमण हटाने को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम व व्यापारियों के बीच होती बहस। जागरण

HighLights

  1. दुकानों के शटर से पांच फीट आगे लाल निशान लगेंगे।

  2. तकिया वाली मस्जिद से नेताजी गेट तक वेंडिंग जोन बनेगा।

  3. ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्थान और पंजीकरण अनिवार्य होगा।

जागरण संवाददाता, बागपत। नासूर बन चुके अतिक्रमण से शहर की सड़कों को मुक्ति मिलने जा रही है। लाल निशान से आगे दुकानदार सामान नहीं रखेंगे। वेंडिंग जोन बनेगा तथा ई-रिक्शा के लिए भी निर्धारित स्थान होगा। अधिकारियों और व्यापारियों के बीच घंटों तक इस मुद्दे पर मंथन हुआ।

बागपत नगर की अधिकांश सड़कों पर अतिक्रमण है। बाजारों में पैदल गुजरना भी मुश्किल रहता है। बाजारों से पैदल गुजरना भी मुश्किल रहता है। नौ सितंबर को अतिक्रमण पर बुलडोजर चला तो व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा किया था। व्यापारियों के अनुरोध पर प्रशासन ने कार्रवाई रोक दी थी।

नगर पालिका सभागार में एसडीएम दिग्विजय सिंह और पालिका अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल ने व्यापारियों के साथ मीटिंग की। व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा, संजय रुहेला, विक्की चौधरी आदि ने अपने विचार रखे।

कहा कि बाजार की साफ-सफाई हो, जलभराव की दिक्कत न हो। जहां पर नाली की सफाई करने में दिक्कत होती है, वहां से निर्माण कार्य हटाया जाए। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। बेवजह किसी का दुकान का निर्माण क्षतिग्रस्त न किया जाए।

पांच फीट की दूर सड़क पर लगेगा लाल निशान

अधिशासी अधिकारी का कहना है कि मीटिंग में सहमति बनी कि दुकानदारों के शटर से पांच फीट की दूर सड़क पर लाल निशान लगाया जाएगा, जहां पर आगे कोई भी दुकानदार सामान नहीं रखेगा।

तकिया वाले मस्जिद से नेताजी सुभाष चंद्र बोस गेट तक वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। सड़क की एक दिशा खाली रहेगी, जहां पर ग्राहकों के वाहन खड़े होंगे।

इसके लिए पहले आओ, पहले पाओ की नीति अपनाई जाएगी। ई-रिक्शाओं का एआरटीओ कार्यालय के साथ पालिका में भी पंजीकरण होगा। ऐसी ई-रिक्शाओं पर अलग से नंबर प्लेट लगेगी, जिन्हें निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।

त्योहार के बाद ही उखाड़ी जाए सड़क

जल निगम द्वारा पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्य लाइन के लिए बड़े-बड़े पाइप आए हुए हैं। व्यापारियों ने कहा कि इन पाइप को बिछाने के लिए त्योहार के बाद ही सड़क उखाड़ी जाए।

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, बुलडोजर पर पथराव

यह भी पढ़ें- चित्रकूट की बाढ़ से मिला बड़ा सबक, अब मंदाकिनी नदी के कैचमेंट से हटेगा अतिक्रमण