विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दर्दनाक हादसा: बैक करते समय कारोबारी की कार से कुचला गया साढ़े तीन वर्ष का मासूम... मौके पर ही हो गई मौत

By Kapil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 15 Nov 2026 06:00 PM (IST)

बागपत में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां साढ़े तीन साल का मासूम अमीर हमजा कारोबारी की कार से कुचलकर मौके ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. साढ़े तीन वर्षीय अमीर हमजा की कार से कुचलकर मौत

  2. हादसा बागपत जिले में कारोबारी की दुकान पर हुआ।

जागरण संवाददाता, बागपत। बैक करते समय कारोबारी की कार से एक बच्चा कुचला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित स्वजन ने बगैर पुलिस कार्रवाई के गमगीन माहौल में बच्चे के शव को सिपुर्द-ए-खाक कर दिया।

ग्राम निवाड़ा निवासी अफसर ने बताया कि उनकी सोनीपत रोड पर बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है। रविवार सुबह उनके साथ करीब साढ़े आठ बजे वैगनआर कार से पोता साढ़े तीन वर्षीय अमीर हमजा दुकान पर गया था, जहां पहले से बैठे चाचा मुशर्रफ को देख कार की खिड़की खोलकर अमीर हमजा दौड़ पड़ा।

उधर, दौरान वहां गांव के बिल्डिंग मेटेरियल सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति अपनी ब्रेजा कार पीछे हटा रहे थे, जिसके पहिये के नीचे आने से अमीर हमजा कुचला गया व गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में बच्चे को लेकर पहले क्रिस्टल हास्पिटल सिसाना, फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. अर्जुन नेहरा ने अमीर हमजा को मृत घोषित किया। उधर, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कराई गई है।

चार साल पहले चली गई थी एक और बच्चे की जान
अफसर ने बताया कि अमीर हमजा के एक बड़ा भाई पांच वर्षीय शाद राना और छोटा भाई छह माह का जफर अहमद है। हादसे से परिवार गमजदा है। चार साल पहले भी इसी तरह कार पीछे हटाते समय एक बच्चे कुचला गया था, जिसकी मौत हो गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।