विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमिका ने प्रेमी का प्राईवेट पार्ट काटा, चार बच्चों की मां से दिल्ली मिलने पहुंचा था बागपत का युवक

By Veerpal Pal Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 25 Jun 2026 06:12 PM (IST)

Baghpat News: बागपत का एक युवक दिल्ली में अपनी प्रेमिका से मिलने गया, जहां प्रेमिका और उसके सहयोगियों ने मिलकर उसका गुप्तांग काट दिया।

प्रतीकात्मक फाेटो

प्रतीकात्मक फाेटो

HighLights

  1. बागपत का युवक दिल्ली में प्रेमिका से मिलने गया था।

  2. प्रेमिका और साथियों ने मिलकर युवक का गुप्तांग काटा।

संवाद सूत्र, दाहा (बागपत)। दिल्ली में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक का प्रेमिका ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गुप्तांग काट दिया। लहूलुहान प्रेमी ने स्वजन को वीडियो काल कर जानकारी दी। प्रेमी के स्वजन घायलावस्था में उसे दिल्ली के नांगलोई स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।

एक गांव निवासी पूर्व प्रधान के बेटे का दो वर्ष से पड़ोसी गांव निवासी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक का एक वर्ष पूर्व स्वजन ने किसी और युवती से निकाह करा दिया। बाद में इसी बात पर प्रेमिका से उसकी अनबन हो गई। फिलहाल महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। उसके चार बच्चे बताए जा रहे हैं।

प्रेमी प्रेमिका के गांव आसपास होने के कारण बाद में दोनों के स्वजन ने मिलकर इस मामले में समझौता कर लिया था। बताया गया कि बुधवार को युवक अपनी गाड़ी में एक मरीज को दिल्ली में उपचार के लिए लेकर गया था। वहां से वह प्रेमिका के पास उसके घर दिल्ली चला गया।

जहां से वह लहूलुहान होकर चीखता-चिल्लाता हुआ बाहर निकला और एक ई–रिक्शा में बैठकर अपने स्वजन को वीडियो काल कर जानकारी दी। स्वजन वहां पहुंच गए तथा युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें लहूलुहान युवक ई–रिक्शा में बैठकर स्वजन को जानकारी दे रहा है।

यह भी पढ़ें- अफेयर का विरोध करने पर आगबबूला हुई महिला, प्रेमी के साथ मिलकर सो रहे पति पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि मामला दिल्ली से जुड़ा हुआ है, वहीं का घटनास्थल बताया जा रहा है। इस संबंध में यहां कोई शिकायत नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- मेरठ के व्यापारी पर बागपत में पिटबुल कुत्ते से कराया हमला, लगे सौ टांके; उधार के रुपये मांगने गया था पीड़ित