विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ के व्यापारी पर बागपत में पिटबुल कुत्ते से कराया हमला, लगे सौ टांके; उधार के रुपये मांगने गया था पीड़ित

By Ravindra KumarEdited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 25 Jun 2026 04:20 PM (IST)

Pitbull Attack : मेरठ के एक मावा व्यापारी पर बागपत में दूध के उधार पैसे मांगने पर पिटबुल कुत्ते से ...और पढ़ें

पिटबुल का प्रतीकात्मक फोटो और पीड़ित व्यापारी।

पिटबुल का प्रतीकात्मक फोटो और पीड़ित व्यापारी।

HighLights

  1. हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल।

  2. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

संवाद सूत्र, रोहटा (मेरठ)। रोहटा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाहिद निवासी मावा व्यापारी पर बुधवार दोपहर बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिम गामड़ी में दूध की उधारी मागने पर पिटबुल कुत्ते से हमला करा दिया।

पिटबुल कुत्ते के हमले में व्यापारी लहूलुहान हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार कराया। घायल को चिकित्सक को टांके लगाने पड़े। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

रसूलपुर जाहिद निवासी रमन पुत्र बब्बल गांव में मावे की भट्टी संचालित करता है। उसने बताया कि बागपत के गांव गामड़ी निवासी सोनू पर उसके दूध के कुछ रुपये उधार थे। बताया कि सोनू के घर पर दो पालतू पिटबुल कुत्ते हैं। 

वह पिछले तीन दिनों से उधार की रकम लेने के लिए उसके पास जा रहा था। बुधवार दोपहर रमन रुपये लेने के लिए सोनू के घर पहुंचा। आरोप है कि जैसे ही वह घर के अंदर गया, वहां मौजूद सोनू ने पिटबुल नस्ल के एक कुत्ते को खोल दिया।

जिसके बाद कुत्ते ने उसे बुरी तरह नोंच डाला। रमन की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों मौके पर पहुंचकर किसी तरह कुत्ते को हटाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। घटना की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें- मेरठ में प्रेमिका ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया तो युवक ने सीने में गोली मारकर की आत्‍महत्‍या

जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर चोटों का उपचार करते हुए शरीर पर सौ से अधिक टांके लगाए। उपचार के बाद स्वजन घायल को लेकर सिंघावली अहीर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने कुत्ते के मालिक के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में भीषण हादसा: कैंटर से भिड़ंत के बाद बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार