ताइक्वांडो में वंशिका चुनी गई बेस्ट फाइटर
देव कृष्णा स्कूल में हुई 10वीं जिला एक दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दर्जनों खिलाड़ी ने जमकर पसीना बहाया। स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
बागपत, जेएनएन। देव कृष्णा स्कूल में हुई 10वीं जिला एक दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दर्जनों खिलाड़ी ने जमकर पसीना बहाया। स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो संघ बागपत व उत्तर प्रदेश संघ की तरफ से हुआ। शुभारंभ संघ सचिव सचिन शर्मा, खेलप्रेमी अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन से किया। मयंक, अलहम, युगांत, गगन, कृष्णा, जतिन, वंशिका, प्रकृति, खुशी, विजय, अयान, निखिल, सागर, अतुल, उज्जवल, अभिनव, यश, निहारिका, प्रियांशु, दीपांशु, दिव्या, राहुल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गुड्डू, हर्ष, अभिषेक, यश, हिमांशु, अभिषेक, अमन, आर्यन, पंकज, मैरी, शानू, अनमोल, रोबिन ने रजत तथा आयुष, सुशांत, चेतन, मनीष, संजीव, ललित, प्रिस, चिराग, अंशुल, हर्षित, शैली आदि ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वंशिका को बेस्ट फाइटर चुना गया। अध्यक्ष सुभाष त्यागी, दिनेश कुमार, आंचल यादव, निशू, गगन ,अमित शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, सनी तोमर, धीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।