मिल की चेन में गन्ना फंसा, पेराई ठप, हंगामा
रमाला सहकारी चीनी मिल में आ रही तकनीकी दिक्कत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को दोपहर बाद चेन में गन्ने का गूंज्जा यानि गन्ने का वेस्ट मेटीरियल फंस गया। इससे चेन और पेराई बंद हो गई। गुस्साएं किसानों ने हंगामा कर दिया। देर शाम गन्ने के गूंज्जे को निकाल लिया गया और चेन चलने के बाद पेराई शुरू हो गई। उधर तीसरे दिन भी टरबाइन को ठीक करने का काम चलता रहा।
बागपत, जेएनएन: रमाला सहकारी चीनी मिल में आ रही तकनीकी दिक्कत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को दोपहर बाद चेन में गन्ने का गूज्जा (गन्ने का वेस्ट) मैटीरियल फंस गया। इससे चेन और पेराई बंद हो गई। गुस्साएं किसानों ने हंगामा कर दिया। देर शाम गन्ने के गुज्जे को निकाल लिया गया और चेन चलने के बाद पेराई शुरू हो गई। उधर, तीसरे दिन भी टरबाइन को ठीक करने का काम चलता रहा।
चीनी मिल में गुरुवार लगभग तीन बजे गन्ने की चेन में गन्ने का गूज्जा फंस गया, जिसके बाद तेज आवाज के साथ चेन ने काम करना बंद कर दिया। पेराई भी बंद हो गई। चेन के पास किसान एकत्र हो गए। किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। उत्तम ग्रुप के उपाध्यक्ष हरनाम सिंह और साइट इंचार्ज अश्वनी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर शांत किया। देर शाम लगभग साढ़े सात बजे चेन से गन्ने का गुज्जा निकालने के बाद चेन ने काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान रामनिवास, सुशील, प्रवीण, विनोद आदि किसानों का कहना था कि इंडेंट ज्यादा जारी हो गया, जबकि पेराई कम हो रही है इसलिए उन्होंने 30 से 50 घंटे तक दिन-रात चीनी मिल में रहना पड़ता है।
हरनाम सिंह ने बताया कि चेन में गन्ना फंस जाने के कारण कुछ देर के लिए चेन बंद हो गई थी, जिसके बाद चेन को दोबारा चला दिया गया। चीनी मिल ठीक चल रही है। टरबाइन में मेन ऑयल पंप लगा दिया है, जल्द ही टरबाइन भी ठीक काम करने लगेगी। उधर, मिल के प्रधान प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे 25 नवंबर के लिए अवकाश पर चले गए हैं उनके स्थान पर इस समय तक कार्यवाहक प्रबंधक विनोद अग्रवाल रहेंगे। उधर, हजारों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हुई है और किसान परेशान हो रहे हैं। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही चीनी मिल में आ रही दिक्कत दूर हो जाएगी। वह चीनी मिल को सुचारू रूप से चलवाने के लिए लगातार चीनी मिल अधिकारियों के संपर्क में हैं।