किशोरी को लेकर भागने वाला 10 हजारी गिरफ्तार
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव से दो साल पहले किशोरी को लेकर भागे 10 हजारी सनोज को पुलिस ने गिर्फ्तार कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 09:53 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 09:53 PM (IST)
बागपत, जेएनएन। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव से दो साल पहले किशोरी को लेकर भागे 10 हजारी सनोज को दोघट पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि अप्रैल 2018 में सनोज पुत्र रामकिशन निवासी राजीव कालोनी, पानीपत (हरियाणा) दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहकाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने आरोपित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद आरोपित के घर कुर्की का नोटिस भी चस्पा कर दिया था। छह अगस्त को आरोपित पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें