विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागपत की बेटी को सिविल सर्विस परीक्षा में मिला 183वां स्थान

By JagranEdited By:
Published: Wed, 05 Aug 2020 12:41 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:29 AM (IST)

बागपत की बेटी आंचल चौहान ने यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा 2019 में 183वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से आंचल का परिवार काफी खुश है।

बागपत की बेटी को सिविल सर्विस परीक्षा में मिला 183वां स्थान
बागपत की बेटी को सिविल सर्विस परीक्षा में मिला 183वां स्थान

जागरण न्यूज नेटवर्क बागपत : बागपत की बेटी आंचल चौहान ने यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया स्तर पर 183वां स्थान हासिल किया है। आंचल को चौथे प्रयास में सफलता मिली।

जिले के ग्राम पाली के व्यवसायी अजय चौहान का परिवार नगर के चौहान एन्कलेव में रहता है। उनकी बड़ी पुत्री आंचल चौहान चार साल से यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। वर्ष 2019 में आंचल ने चौथा प्रयास किया। मंगलवार को यूपीएससी का रिजल्ट घोषित हुआ, तो आंचल की ऑल इंडिया में 183वां स्थान आया। बेटी की सफलता से पिता अजय चौहान व 90 वर्षीय दादी पानो काफी खुश हैं।।

------

मेहनत और लगन से

पाई सफलता

आंचल ने वर्ष 2016 में एमेटी नोएडा से बीटेक इलेक्ट्रॉनिक व कम्युनिकेशन से किया। इसी साल आंचल ने पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी। सफलता नहीं मिलने पर आंचल ने दिल्ली में एक संस्थान से कोचिग की। अंतत: उन्हें सफलता मिली।

खुद के नोट्स बनाने

का मिला फायदा

आंचल ने बताया कि भूगोल विषय व जनरल स्टडी की तैयारी करने में एनसीईआरटी की किताबों की मदद ली। अन्य राइटर की किताबों का भी सहारा लिया। सभी नोट्स खुद बनाए। इससे तैयारी का फायदा उन्हें मेन एग्जाम में मिला। साथ ही निबंध व इंटरव्यू के लिए अखबारों के संपादकीय लेखों व टीवी चैनलों की विभिन्न अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर डिबेट की भी मदद ली। रोजाना दस से 12 घंटे टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ना काफी कारगर रहा।