झगड़े में पति ने उठा लिया बेटा, अपहरण का शोर
शादी करीब 10 साल पहले मीरपुर, रोहटा के सुनील के साथ हुई थी। दो साल बाद उनके घर बेटे का जन्म हुआ।
छपरौली: कस्बे में दंपति के विवाद में पति ने ही अपने बेटे को अगवा कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला की ससुराल से बच्चे को बरामद कर लिया।
कस्बे में सोमवार की सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। जगमलान पट्टी निवासी प्रियंका उर्फ चीनू की शादी करीब 10 साल पहले मीरपुर, रोहटा के सुनील के साथ हुई थी। दो साल बाद उनके घर बेटे का जन्म हुआ। अब से दो साल पति-पत्नी में अनबन के चलते प्रियंका बेटे आरव को लेकर मायके में आ गई। इससे आहत सुनील ने इसी दो फरवरी को आरव को स्कूल से उठाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा। मामला छपरौली थाने में दर्ज हुआ था।
प्रियंका ने बताया कि मामले का एक वाद अदालत में चल रहा है। सोमवार की सुबह उसका बेटा आरव धन्धान पट्टी में पड़ोसी की गाड़ी में बैठकर स्कूल आ रहा था, तभी सुनील अपने साथी के साथ आरव के गाड़ी से उतरते ही उसे पकड़कर बाइक पर बैठा लिया। वहां मौजूद लोगों से कहा कि वह इसका पिता है और इसे अपने साथ ले जा रहा है। विरोध के बावजूद वह आरव को जबरन लेकर चला गया। शिकायत पर पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की तो मीरपुर में आरव उसकी ससुराल में मिला। पुलिस उसके बेटे आरव को साथ ले आयी और उसे उसकी मां प्रियंका को सौंप दिया,। इंस्पेक्टर वीके ¨सह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। तहरीर नहीं आयी। बच्चा बरामद हो गया।