विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लेखक तेजपाल ने भी की वीना के मुंबई में होने की पुष्टि

By Edited By:
Published: Mon, 19 Dec 2011 01:18 AM (IST)Updated: Mon, 19 Dec 2011 01:19 AM (IST)

News Article Hero Image

खेकड़ा (बागपत)। पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक गायब नहीं हैं बल्कि वायरल व जुखाम से पीड़ित होकर मुंबई के जुहू के एक होटल में आराम कर रही हैं। ई मेल के माध्यम से यह दावा मुंबई रहने वाले खेकड़ा नगर के प्रसिद्ध पटकथा लेखक तेजपाल सिंह धामा ने किया है। तेजपाल वीना मलिक की आने वाली फिल्म यू नीड लव के पटकथा लेखक भी हैं। वीना मलिक के लापता होने की खबर पर उन्होंने मुंबई से ई मेल के जरिये मीडिया को जानकारी दी। जागरण से फोन पर वार्ता में तेजपाल सिंह ने बताया कि दो दिन से गायब बताई जा रही पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक दरअसल बीमार हैं और इलाज करा रही हैं। वीना मलिक कई दिन से लगातार शूटिंग कर रही थी और थकान के कारण होटल में जाकर सो गई थी। वीना के गायब होने की खबर कल से मीडिया में छाई हुई हैं। हालाकि पाकिस्तानी अखबार द नेशन ने रविवार को दावा किया था कि गायब वीना चोरी-छिपे पाकिस्तान पहुंच गई हैं। लेकिन धामा ने बताया कि यह सरासर गलत है, जहा तक उन्हें पता है वीना मलिक जूहू के होटल में हैं। लगातार शूटिंग के कारण वीना की तबियत खराब हो गई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर