विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अग्नि की लपटें' का मुंबई में विमोचन

By Edited By:
Published: Fri, 25 Nov 2011 12:26 AM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2011 12:29 AM (IST)

News Article Hero Image

खेकड़ा (बागपत)। प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने नगर के प्रसिद्ध साहित्यकार तेजपाल सिंह की नई पुस्तक अग्नि की लपटें का विमोचन किया। साहित्यकार की यह पुस्तक चित्तौड़ की महारानी पद्मनी के जीवन पर आधारित है, जिसका विमोचन मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

खेकड़ा के मूल निवासी तेजपाल सिंह धामा एक सौ से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं। उन्होंने कमलेश्वर, एमजे अकबर, डोमिनीक लापियर, मन्नू भंडारी, मोहन राकेश जैसे दिग्गज देशी-विदेशी साहित्यकारों की पुस्तकें संपादित की हैं। कमलेश्वर की अंतिम रचना को भी तेजपाल ने ही पूरी किया, जो हिन्द पॉकेट बुक्स से प्रकाशित हुई। अनूप जलोटा ने कहा कि एक अच्छा साहित्यकार ही फिल्म इंडस्ट्री को नई कथा दे सकता है। तेजपाल सिंह धामा को साहित्य श्री, रेड एंड व्हाइट गोल्ड, साहित्य सम्राट, काव्य वैभवश्री, समाज रत्‍‌न अवार्ड समेत एक दर्जन से अधिक सम्मान मिल चुके हैं। इनकी पुस्तकों का कई विदेशी भाषाओं में भी अनुवाद किया गया है। भारत विजन कारपोरेशन के लिए महात्मा बुद्ध पर स्क्त्रीन प्ले, दूरदर्शन के लिए रवींद्र नाथ टैगोर पर वृत्त चित्र, एटर्नल फिल्म मुंबई के लिए आम्रपाली फिल्म की पटकथा एवं वाहिन पिक्चर्स के लिए आल यू नीड लव फिल्म के लिए पटकथा लिख चुके हैं। आल यू नीड लव की नायिका पाकिस्तान की अभिनेत्री वीना मलिक है। साहित्यकार के सम्मान से नगर में खुशी का माहौल है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर