मकान तोड़ते समय जमीन में मिले सर्प के 30 बच्चे, 100 से ज्यादा अंडे... कोबरा प्रजाति के बताए जा रहे सर्प
बागपत के कहरका गांव में एक मकान तोड़ते समय जमीन से 30 सर्प के बच्चे और 100 से अधिक अंडे ...और पढ़ें

कहरका गांव में सर्प के अंडे देखते ग्रामीण। सौ. ग्रामीण
HighLights
मकान तोड़ते समय जमीन में मिले सर्प के 30 बच्चे।
100 से अधिक सर्प के अंडे के खोल भी मिले।
परिवार दहशत में, वन विभाग ने मौके पर जांच की।
संवाद सूत्र, जागरण. चांदीनगर (बागपत)। कहरका गांव में एक मकान को तोड़ते समय जमीन में सर्प के सौ से ज्यादा अंडे के खोल मिले हैं। इससे दो दिन पूर्व सर्प के 30 बच्चे मिले थे, जिन्हें जंगल में छोड़ दिया गया। मकान खुदाई में सर्प मिलने से परिवार दहशत में है। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच भी की।
कहरका गांव में कपिल त्यागी पुत्र देवेंद्र त्यागी का वर्षों पुराना मकान है, जो आबादी के बाहर खेतों के पास है। कपिल ने बताया कि उसके मकान में कई वर्षों से सर्प दिखाई दे रहे हैं, जो स्वयं ही चले जाते थे या उन्हें बाहर खेतों में छोड़ दिया जाता था। वे अब पुराने मकान को तोड़ रहे हैं, जिससे एक सप्ताह से प्रतिदिन सर्प दिखाई दे रहे है। उनका दावा है कि सर्प कोबरा हैं। बताया कि तीन दिनों में तीस के आसपास सर्प के बच्चे मिले हैं, जिन्हें उन्होंने खेतों में छोड़ दिया है।
कपिल ने बताया कि जमीन के अंदर से सर्प के अंडों के सौ के करीब खोल मिले हैं, जिससे परिवार दहशत में है। वे रात मेंजागकर काटने को मजबूर है। पीड़ित ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वन दारोगा मनोज कुमार और बीट गार्ड शिवम शर्मा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी श्रवण कुमार का कहना है कि उनकी टीम मौके पर गई थी। सर्प तो नहीं मिले, लेकिन अंडे के खोल मिले हैं। उनसे कहा गया है कि भविष्य में यदि सर्प दिखाई देते है तो उन्हें सूचना दें।