Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साहित्यकार तेजपाल को मिला संस्कृति मनीषी सम्मान

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 18 May 2017 10:47 PM (IST)

    बागपत : खेकड़ा निवासी साहित्यकार व इतिहासकार तेजपाल ¨सह धामा को दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्

    साहित्यकार तेजपाल को मिला संस्कृति मनीषी सम्मान

    बागपत : खेकड़ा निवासी साहित्यकार व इतिहासकार तेजपाल ¨सह धामा को दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय ने संस्कृति मनीषी सम्मान से नवाजा है। उन्हें यह सम्मान भारतीय संस्कृति, महापुरुषों के जीवन, भारत के इतिहास और प्राचीन विज्ञान आदि से संबंधित लेखन के लिए मिला है। इस सम्मान में डेढ़ लाख रुपए की नकद धनराशि, शॉल एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया। दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने प्रदान किया। उनके साथ ही कई विद्वानों को यह सम्मान मिला है। तेजपाल ¨सह 100 से अधिक विभिन्न विषयों पर पुस्तकें लिखी हैं। कई फिल्मों एवं टीवी सीरियलों में पटकथा लेखन के अलावा उन्होंने टैगोर एवं श्रीरामानुजाचार्य पर डाक्यूमेंट्री का लेखन भी किया है। बाल साहित्य में भी उन्होंने दर्जनों पुस्तकें लिखी हैं। इससे पूर्व उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें