मोदी नहीं, योगी से है बड़ी उम्मीद : जलपुरुष
जागरण संवाददाता, बागपत: जलपुरुष राजेंद्र ¨सह ने कहा कि देश का बड़ा हिस्सा दुष्काल से गुजर रहा है। विश
जागरण संवाददाता, बागपत: जलपुरुष राजेंद्र ¨सह ने कहा कि देश का बड़ा हिस्सा दुष्काल से गुजर रहा है। विशेषकर, उत्तर प्रदेश के कई जिले डार्क जोन की श्रेणी में जा चुके हैं। दुष्काल के कारण कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इससे मुक्ति के लिए एकजुट होना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुष्काल के लिए ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई, लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ी उम्मीद है।
शुक्रवार को शहर के राष्ट्रवंदना चौक स्थित एक प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान जलपुरुष ने बताया कि डौला गांव के गुसाई वाले तालाब से जल साक्षरता यात्रा प्रारंभ की गई है, जो देश के 17 राज्यों में जाएगी। महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु आदि राज्यों में जलसंकट गहराता जा रहा है, जिसे दूर करने के लिए जल साक्षरता जागरुकता अभियान चलाएगी। इन राज्यों में जल बचाने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुष्काल की चपेट में देश का बड़ा हिस्सा है। बुंदेलखंड में तो बुरा हाल है। वहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
उन्होंने बेपानी होती धरती की कोख को दोबारा पानी से भरने के लिए लोगों से आह्वान किया। गंगा सफाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि पीएम को कई बार कहा गया और बड़े बजट भी स्वीकृत हुए, लेकिन सफाई नहीं हो पाई। उम्मीद है कि सीएम इस ओर ध्यान देंगे और उत्तर प्रदेश में पड़ने वाले हिस्से को साफ कराएंगे। गंगोत्री के पास गंगा पर चेकडैम नहीं बनाए जाएंगे। उनके बनने से गंगा का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा। इस दौरान ग्रामीण एवं पर्यावरण समिति के सचिव कृष्णपाल ¨सह डौला भी साथ रहे।