विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां ने उपले बेचकर बिटिया को बनाया अफसर

By JagranEdited By:
Published: Wed, 08 Mar 2017 12:59 AM (IST)

जहीर हसन, बागपत : संघर्ष क्या है, यह कोई दीपांजलि से पूछे, जो गरीबी में जन्मीं, संघर्षों में पढ़ी तथ

मां ने उपले बेचकर बिटिया को बनाया अफसर
मां ने उपले बेचकर बिटिया को बनाया अफसर

जहीर हसन, बागपत : संघर्ष क्या है, यह कोई दीपांजलि से पूछे, जो गरीबी में जन्मीं, संघर्षों में पढ़ी तथा विषम हालातों एवं चुनौतियों के पहाड़ को तोड़कर आगे बढ़ीं। लक्ष्य पक्का था, तो उनकी मेहनत रंग लाई। वर्तमान में वे बागपत में बाल संरक्षण अधिकारी हैं। उनका सफर यहीं रुका नहीं है, क्योंकि जज बनकर गरीबों-मजलूमों को न्याय देना लक्ष्य है। यूं दीपांजलि ने वह दिन भी देखे हैं, जब पिता ने मजदूरी तथा मां ने उपले बेचकर उनकी पढ़ाई का खर्च उठाया है, लेकिन उन दिनों की गरीबी पर वह अफसोस नहीं करतीं, बल्कि कहती हैं कि गरीबी ने ही उन्हें मंजिल तक पहुंचने को प्रेरित किया।

35 वर्षीय दीपांजलि की सुसराल बागपत तथा मायका मेरठ का दौराला है। सरकारी प्राथमिक स्कूल से कक्षा आठ पास करने के बाद मजदूर पिता ने उन्हें आरजी कालेज मेरठ में प्रवेश दिलाया। लोग तंज कसते कि बेटी है फिर क्यों इतनी ज्यादा पढ़ाते हो। घर से बाहर भेजोगे तो बेटी बिगड़ जाएगी। बस! लोगों का यही तंज उनके मन में घर कर गया और ठान ली सफल होने की। उनकी मानें तो घर की माली हालत काफी तंगहाल थी, पिता इंद्रपाल ने उन्हें पढ़ाने के लिए खेतों में मजदूरी की, बाद में भैंस पालकर दूध बेचा। इससे भी तीन बच्चों की पढ़ाई का खर्च पूरा नहीं होता। लिहाजा मां कृष्णा उपले पाथ उन्हें बेचकर कुछ पैसा जुटाती और उनकी पढ़ाई के खर्च की भरपाई करतीं। दीपांजलि ने खूब मेहनत से पढ़ाई कर प्रथम श्रेणी से बीए परीक्षा पास की। फिर कानून की डिग्री हासिल की।

मां-बाप ने शादी कर दी तो पति समेत ससुराल से आगे बढ़ने का पूरा सहयोग मिला। साल 2016 के शुरूआत में बागपत में महिला एवं बाल विकास विभाग में संविदा के आधार पर बाल संरक्षण अधिकारी बनीं। ¨सघावली अहीर, रोशनगढ़, दोघट और बड़ौत में छह बाल विवाह रुकवाकर तथा घरेलू ¨हसा की शिकार दर्जनों महिलाओं की कानूनी मदद कर दीपांजलि एक साल में ही खासी पहचान बना चुकी हैं। वे कहतीं है कि अब जज बनना उनका लक्ष्य है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।