गिरफ्तारी के विरोध में युवा वाहिनी का प्रदर्शन
बागपत: कैराना में ¨हदुओं के उत्पीड़न का कारण जानने कैराना जा रहे ¨हदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष स
बागपत: कैराना में ¨हदुओं के उत्पीड़न का कारण जानने कैराना जा रहे ¨हदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ¨सह और संभाग प्रभारी नागेंद्र ¨सह तोमर को गाजियाबाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रवंदना चौक पर स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रवि गोपी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के काफिले से घबराकर प्रदेश सरकार ने उन्हें गाजियाबाद में गिरफ्तार करा दिया। प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी से बागपत में जगह-जगह स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अपनी भी गिरफ्तारी देने के लिए गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए, जिसमें जिला प्रभारी जगदीश ठाकुर, राकेश, विजय वर्धन, धीरज त्यागी, प्रताप ¨सह, अश्वनी पंवार, विकास ढाका आदि कार्यकर्ता शामिल हैं।