विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योग गुरु रामदेव ने सराहीं साहित्यकार तेजपाल की कृतियां

By Edited By:
Published: Wed, 22 Jun 2016 11:19 PM (IST)

खेकड़ा(बागपत) : खेकड़ा में जन्मे साहित्यकार तेजपाल ¨सह धामा ने योग गुरु बाबा रामदेव को नई दिल्ली में

News Article Hero Image

खेकड़ा(बागपत) : खेकड़ा में जन्मे साहित्यकार तेजपाल ¨सह धामा ने योग गुरु बाबा रामदेव को नई दिल्ली में अपनी संपादित एवं लिखित कुछ पुस्तकें भेंट की। पुस्तकों का अवलोकन करने के बाद बाबा रामदेव ने काफी प्रशंसा की।

नगर के मूल निवासी साहित्यकार तेजपाल ¨सह धामा साहित्य लेखन के साथ बड़े पर्दे पर आने वाली फिल्म 'घर वापसी' के लिए काम कर रहे है। अभी तक उनकी करीब 400 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। धामा ने बताया, कि मंगलवार की देर शाम उनकी मुलाकात योग गुरू स्वामी रामदेव से दिल्ली में हुई तो उन्हें अपनी रचनाओं के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रमुख रचना घर वापसी, भारत में महान योगी, महापुरुषों का बचपन, स्वामी दयानंद और वेदों में विज्ञान आदि कई पुस्तकें भेंट की। पुस्तकों का अवलोकन करने के बाद बाबा रामदेव ने उनकी रचनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि स्वामी दयानंद के जीवन चरित्र पर आधारित एक धार्मिक टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल के बारे में भी बातचीत हुई है। जल्द ही सीरियल पर काम शुरू कर दिया जाएगा।