Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भराला ने भाजपा को बताया विश्व की श्रेष्ठ पार्टी

जागरण संवाददाता, बागपत : भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र भराला न

By Edited By: Updated: Mon, 06 Apr 2015 11:32 PM (IST)
Hero Image

जागरण संवाददाता, बागपत : भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र भराला ने कहा कि उनकी पार्टी विश्व की श्रेष्ठ राजनीतिक पार्टी है। इसका प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत है।

भारतीय जनता पार्टी के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला उपाध्यक्ष अनिल चौहान के कार्यालय पर बैठक हुई। क्षेत्रीय मंत्री व मुख्य अतिथि सत्येंद्र भराला ने कहा कि भाजपा का जन्म छह अप्रैल 1980 में हुआ था। तब से लेकर आज तक पार्टी राष्ट्रहित में कार्य करती हुई आगे बढ़ रही है। इसका प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी है। यह विश्व की श्रेष्ठ राजनीतिक पार्टी है। जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश ने कहा कि भाजपा सभी वर्गो की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए विश्व के पटल पर नंबर एक बना दिया है। खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि देश को आगे ले जाने की सोच सिर्फ भाजपा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस मौके पर वीरेंद्र दीक्षित, अनिल चौहान, राजेश चौहान, जसवीर सोलंकी, चंद्रवीर तोमर, श्याम सुंदर गर्ग, सुरेंद्र सैनी, कुलदीप त्रिवेदी, राकेश चौहान, ईश्वर भारद्वाज, आकाश बंसल, अरुण कौशिक, मोहन बेदी आदि उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

बागपत : भाजपा के 35वें स्थापना दिवस पर बागपत गैस सर्विस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर अजय चौहान, जितेंद्र पहलवान, राकेश चौहान, शिक्त सिंह, सुनील चौहान, बबलू शर्मा, प्रकाश चौधरी, गौरव चौहान, बलवान चौहान आदि उपस्थित थे।