आगामी लोस चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता
मिशन कंपाउंड में आयोजित भाजपा की कार्यशाला में मुख्य अतिथि ने लोस चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया।
बदायूं : मिशन कंपाउंड में आयोजित भाजपा की कार्यशाला में मुख्य अतिथि बरेली मंडल की पांच लोकसभाओं के प्रभारी व पूर्व मेयर बरेली कुंवर सुभाष पटेल ने कहा कि पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी तेजी से शुरू कर दी है। सभी कार्यकर्ताओं को निरंतर कार्य करने के लिए विभिन्न अभियान सौंप दिए हैं। चुनाव से पूर्व पार्टी विभिन्न अभियानों के माध्यम से गांव-गांव बूथ-बूथ जाकर जनता के बीच जाकर पार्टी के कार्यकर्ता संपर्क करेंगे।
कहा कि मोदी सरकार ने विपक्षियों के भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। बदायूं लोकसभा के प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने कहा कि बदायूं लोकसभा का चुनाव जीतने के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार है। संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। सह प्रभारी प्रशांत पटेल, जिला महामंत्री शारदेंदु पाठक, राजेश्वर पटेल, नेकपाल कश्यप, अशोक भारती, राणा प्रताप ¨सह, राजीव गुप्ता, अबढर शर्मा, विवेक राठी, मुनेंद्र साहू, भेष पटेल, सुखदेव ¨सह राठौर, अंकित मौर्य, आशीष शाक्य, मुनीश अग्रवाल, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।