Move to Jagran APP

खाना बनाते समय महिला झुलसी

खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायके वालों ने ससुरालियों पर जलाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 11:08 PM (IST)
खाना बनाते समय महिला झुलसी
खाना बनाते समय महिला झुलसी

जेएनएन, सिलहरी : खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायके वालों ने ससुरालियों पर जलाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए।

loksabha election banner

थाना बिनावर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी अजय की पत्नी संगीता बीते गुरुवार शाम को घर पर खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर मायके वाले ग्राम सर्वा थाना मूसाझाग के लोग पहुंचे और उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को अवगत कराया। पुलिस के मुताबिक महिला के मायके वाले ससुराल पक्ष पर महिला को आग से जलाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा रहे रहे हैं। मौके पर पहुंचे हलका इंचार्ज धनवीर सिंह यादव ने बताया कि झुलसी हुई महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। महिला ने अपने बयानों में बताया है कि वह खाना बनाते समय केरोसीन आग जलाने के लिए डाला था लेकिन आप की लपटें तेज हो गई जिससे वह झुलस गई। इस संबंध में एसओ राजीव कुमार ने बताया कि खाना बनाते समय महिला झुलसी है, अभी कोई तहरीर नहीं आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.