Move to Jagran APP

महिलाएं घर से निकलें निडर, सुरक्षा को प्रतिबद्ध है सरकार

महिलाएं निडर होकर घर से बाहर निकलें। सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। यह बातें मिशन शक्ति में जिले भर में कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कही। कार्यक्रमों में महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी संकल्प शर्मा ने सहसवान में अछा काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 12:55 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:10 AM (IST)
महिलाएं घर से निकलें निडर, सुरक्षा को प्रतिबद्ध है सरकार
महिलाएं घर से निकलें निडर, सुरक्षा को प्रतिबद्ध है सरकार

जेएनएन, बदायूं : महिलाएं निडर होकर घर से बाहर निकलें। सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। यह बातें मिशन शक्ति में जिले भर में कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कही। कार्यक्रमों में महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया।

loksabha election banner

डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी संकल्प शर्मा ने सहसवान में अच्छा काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। महिला किसानों को बीज वितरित किए। तहसील सदर में एसडीएम किशोर गुप्त, सीओ सिटी विनय द्विवेदी, नगर शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने ब्लॉक सालारपुर, जगत के परिषदीय विद्यालयों में की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। नगर पालिका परिसर में चेयरमैन दीपमाला गोयल ने महिला सफाई कर्मियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डा. स्मिता जैन ने बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। ज्योति गुप्ता व वैष्णवी गुप्ता ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। राजकीय कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिताएं हुईं। महिला किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

संस, सहसवान : ब्लाक परिसर में हुई महिला किसान गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत भी शामिल हुईं। महिलाओं को जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रीकरण आदि की जानकारी दी। सीडीओ ने महिला किसानों को अपनी शक्ति को पहचानते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। तहसील में समाज कल्याण विभाग ने पेंशन शिविर लगाया।

आधी आबादी को स्वंय होना पड़ेगा सशक्त

संस, बिसौली : नगर के कस्तूरबा गांधी व सवलियन स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम हुआ। एआरपी प्रभाकर सक्सेना ने छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। वहीं, शिक्षिका पूजा शर्मा, दीप्ति शुक्ला ने बालिकाओं को शिक्षित और उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में शोभा सक्सेना, प्रतिभा अग्रवाल, मधुवाला, प्रियंका सक्सेना, उपासना, जयप्रकाश, राजाबेटी, सूर्यपाणी सहित स्टाफ मौजूद रहे। वहीं, ब्लॉक परिसर में हुए मिशन शक्ति कार्यक्रम में चौकी इंचार्ज सोनी सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया। इस मौके पर सीडीपीओ अल्पना जौहरी और एडीओ अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे। संसू, उसावां : नगर पंचायच प्रांगण में महिला सशक्तीकरण गोष्ठी में ईओ संदीप चंद्रा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया। चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता ने कृष्णा देवी को पथ विक्रेता का प्रमाणपत्र एंव आइडी कार्ड देकर सम्मानित किया। संसू, उझानी : नगर के बांके बिहारी कन्या पीजी महाविद्यालय में महिला मिशन शक्ति कार्यक्रम में डा.अवनीश कुामर गुप्ता ने कहा कि सभी लोगों को बेटी-बेटा को एक समान समझना चाहिए। कविता में सना अफजाल प्रथम, साजिया अंसारी द्वितीय, मिताली चांदना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रेया वैश्य व प्रियांशी माहेश्वरी प्रथम स्थान पर रही। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डाक्टर नीरज कुमार रस्तोगी, चीफ प्राक्टर रूचि गुप्ता, नवीन कुमार, शरद अरोरा, शाहिन बी रिजवी आदि मौजूद रहे। संसू, दहगवां : कस्बे के गांव नैनोल बागवाला स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम हुआ। इसमें डायट प्रवक्ता गीता देवी, एआरपी मोहम्मद मोहसिन एवं रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.