विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
थाना जरीफनगर क्षेत्र के कस्बा दहगवां में रहने वाले सुभाष की पत्नी गायत्री की गुरुवार को मौत हो गई।
दहगवां : थाना जरीफनगर क्षेत्र के कस्बा दहगवां में रहने वाले सुभाष की पत्नी गायत्री की गुरुवार सुबह संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर झूलता मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दोपहर बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं गायत्री के पिता प्रकाश निवासी गांव मुरारी सिधारपुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ससुराल पक्ष के लोग एक कार मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को यातनाएं दी जाती थीं। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। मृतका के पिता ने पति सुभाष, देवर जंडैल, सास चंद्रवती, कुसुम लता पत्नी सुनील व सुनील निवासी सराय पिपरिया रजपुरा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम किया जाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।