छत से गिरकर महिला की मौत
सहसवान : जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव लोहरपुरा भूड में छत से गिरकर महिला की मौके पर मौत हो गई। शुक्र
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 01:49 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 01:49 AM (IST)
सहसवान : जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव लोहरपुरा भूड में छत से गिरकर महिला की मौके पर मौत हो गई। शुक्रवार को संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली में आने वाले रामरायपुर निवासी 40 वर्षीय भूरी देवी पत्नी मदनपाल जरीफनगर थाना क्षेत्र के लोहरपुरा भूड़ में अपने धेवते के नामकरण संस्कार में आई थी। रात को खाना खाने के बाद सभी मेहमान इधर-उधर सोने चले गए और भूरी देवी अपनी पुत्री के साथ छत पर सोने चली गई। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे भूरी अचानक छत से गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोग पहुंचे तो खून से लथपथ उसकी लाश पड़ी थी। हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें