गाय से टकराई बाइक, महिला की मौत
जेएनएन बदायूं अलापुर थाना क्षेत्र में डहरपुर से म्याऊं रोड पर हड़ौरा गांव के पास बाइक
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 11:43 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 11:43 PM (IST)
जेएनएन, बदायूं : अलापुर थाना क्षेत्र में डहरपुर से म्याऊं रोड पर हड़ौरा गांव के पास बाइक गाय से टकरा जाने से महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका पुत्र घायल हो गया। हादसा सोमवार शाम को हुआ। अलापुर क्षेत्र के ग्राम सैदपुर के निवासी अशरफ अपनी मां नूरबानो के साथ अपने रिश्तेदार के घर से बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में थाना उसावां क्षेत्र के गांव हड़ौरा के पास तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक गाय आ गई। बाइक टकराने के बाद फिसल गई। नूरबानो दूर जाकर गिरीं। उनके सिर में गंभीर चोट आई और बाइक सवार बेटा अशरफ बुरी तरह घायल ही गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर म्याऊं अस्पताल लेकर आई जहां डाक्टर ने नूरबानो को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें