पालिका प्रशासन ने मुसाफिरों के लिए किया रैन बसेरा स्थापित
बिसौली : रात में मुसाफिरों को अब हाड़ कंपाती ठंड से दो चार नहीं होना पड़ेगा। पालिका प्र
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jan 2018 10:36 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 10:53 PM (IST)
बिसौली : रात में मुसाफिरों को अब हाड़ कंपाती ठंड से दो चार नहीं होना पड़ेगा। पालिका प्रशासन ने बीते दिनों से पालिका पार्क स्थित सामुदायिक भवन में रैन बसेरा की स्थापना करा दी है। पालिका प्रशासन रात में ठिठुरते मुसाफिरों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन में रैन बसेरा चला रहा है। पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद ने बताया कि उक्त रैन बसेरे में मुसाफिरों को ओढ़ने-बिछाने के लिए गर्म कपड़ों का भरपूर इंतजाम किया गया है। अब किसी मुसाफिर को ठंड में ठिठुरना नहीं पड़ेगा। पालिका प्रशासन के उक्त कदम की नगर में काफी चर्चा हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें