Move to Jagran APP

सड़कों पर बहता पानी, गली में फैला गोबर और कूड़ा

नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 14 के मुहल्ला ब्राह्मपुर में समस्याओं का अंबार है। मुहल्ले में पानी के निकास को बने नालों की सफाई न होने से वह चोक हैं। पानी का निकास न होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों का वहां से निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 12:55 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 12:55 AM (IST)
सड़कों पर बहता पानी, गली में फैला गोबर और कूड़ा

जेएनएन, बदायूं : नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 14 के मुहल्ला ब्राह्मपुर में समस्याओं का अंबार है। मुहल्ले में पानी के निकास को बने नालों की सफाई न होने से वह चोक हैं। पानी का निकास न होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों का वहां से निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को दैनिक जागरण की टीम जागरण आपके द्वार के तहत वहां पहुंची। समस्याओं का समाधान नहीं होने से वार्ड के लोगों में आक्रोश दिखा।

loksabha election banner

मुहल्ले में गद्दी चौक के बराबर से जाने वाली गली में मुख्य द्वार पर ही पानी भरा है। इससे सभी को पानी से ही गुजर कर जाना होता है। जलभराव से छोटे बच्चों को वहां से निकलने में दिक्कत होती है। बात सफाई व्यवस्था की करें तो यहां गलियों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदगी से उठती दुर्गंध से लोग काफी परेशान हैं। वह समस्या समाधान के लिए कई बार पालिका अफसरों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्ड के सभासद से लेकर चेयरमैन तक कई बार शिकायतें कीं, लेकिन समस्याओं का समाधान कोई नहीं कर पाया। इससे समस्याएं यहां दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं।

इंसेट ..

गलियों से निकलते हैं मवेशी

- मुहल्ला ब्राह्मपुर में घनी बस्ती के बीच पशु पालन हो रहा है। कई लोग वहां पशुपालन करते हैं जिससे वहां गंदगी फैली रहती है। डेयरियों से निकलने वाले गोबर को नालियों में ही बहाया जाता है। जानवर वहां से निकलते हुए गलियों में गोबर फैलाते हैं। गोबर का निस्तारण यहां नहीं कराया जा रहा है। इससे वहां के लोग काफी परेशान हैं।

जर्जर विद्युत लाइनों से रहता है हादसे का भय

- मुहल्ला ब्राह्मपुर में जर्जर विद्युत लाइन से हादसे का भय बना रहता है। जर्जर हो चुकी लाइन में फाल्ट भी होते रहते हैं। इससे विद्युत सप्लाई भी ठप हो जाती है। लोग निजी खर्च से विद्युत लाइन की मरम्मत कराते हैं।

खराब हैं स्ट्रीट लाइटें

- मुहल्ले में पथ प्रकाश व्यवस्था को नगर पालिका प्रशासन ने स्ट्रीट लाइटें लगवाई। लेकिन, लाइटें लगवाने के बाद पालिका प्रशासन उनकी देखरेख करना भूल गया। इससे एक के बाद एक लाइटें खराब होती गईं।

पेयजल की भी बनी हुई है समस्या

- मुहल्ला ब्राह्मपुर में पेयजल की समस्या भी है। पेयजल आपूर्ति को डाली गईं पाइप लाइन जर्जर हो चुकी हैं। पाइप लाइन जगह-जगह लीक हो चुकी है। इससे घरों मे गंदा पानी जाता है। फैक्ट फाइल

- वार्ड की जनसंख्या : 15 हजार

- वार्ड में कुल मतदाता : 57 सौ

- प्रमुख स्थान : सुभाष चौक, गद्दी चौक, रजी चौक क्या कहते हैं लोग

फोटो 28 बीडीएन- 22

- वार्ड में सफाई कर्मचारियों के न आने से जगह-जगह गंदगी फैली है तो घर के सामने जलभराव रहता है। सभासद यहां झांकने भी नहीं आते हैं।

- राजेंद्र गुप्ता फोटो 28 बीडीएन- 23

- मुहल्ले में जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। गंदगी से लोगों का यहां रहना दूभर है। जिम्मेदार भी समस्या समाधान को सुनवाई नहीं करते हैं।

- शिवम सक्सेना फोटो 28 बीडीएन- 24

- वार्ड में सबसे बढ़ी समस्या तो यहां जलभराव की है। बरसात में समस्या और बढ़ जाती है। सभासद से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

- नियाज मुहम्मद फोटो 28 बीडीएन- 25

- मुहल्ले में समस्याओं का अंबार है। टूटी सड़कों से गुजरते वक्त हादसे का भय रहता है। जानवर गोबर फैलाते हैं। समस्या बताओ तो कोई नहीं सुनता।

- शाहनवाज खान फोटो 28 बीडीएन- 26

- घनी बस्ती के बीच जो भी पशुपालक हैं वह अपने जानवर इसी गली से निकालते हैं। इससे गली में जगह-जगह गोबर फैल रहा है।

- जय प्रकाश सक्सेना फोटो 28 बीडीएन- 27

- वार्ड में गंदगी से सभी परेशान हैं, इसके बाद भी यहां सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से नहीं भेजा जाता है। घरों के सामने खुद ही सफाई करते हैं।

- आदिल खान फोटो 28 बीडीएन- 28

- मुहल्ले की सड़कों पर पानी भरा है। गलियों में पानी के साथ आने वाले गंदगी के छीटों से कपड़े भी खराब हो जाते हैं।

- लाल बहादुर सक्सेना फोटो 28 बीडीएन- 29

- सभासद ने चुनाव जीतने के बाद कभी यहां झांककर नहीं देखा। पालिका वालों के पास जाओ तो वह किसी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।

- हस्सान मुहम्मद फोटो 28 बीडीएन- 30

- शाम ढलते ही गलियों में अंधेरा छा जाता है। पथ प्रकाश व्यवस्था को लगी लाइटें लंबे समय से खराब हैं। उनकी मरम्मत नहीं करायी जा रही है।

- शिसनेश सक्सेना फोटो 28 बीडीएन- 31

- समस्याओं के समाधान को कोई आगे नहीं आ रहा है। वोट मांगने सभी नेता यहां आते हैं। लेकिन चुनाव के बाद कोई यहां आकर नहीं देखता है।

- असरार अहमद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.