सड़क पर चलना संभल के, जानलेवा हो सकती है चूक
वाहन चलाने के लिए सड़क बनी है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से लोगों का चलना मुश्किल हो गया।
बदायूं : वाहन चलाने के लिए सड़क बनी है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से लोगों को सड़क पर चलना पड़ रहा है। सड़क किनारे के फुटपाथ पर अवैध कब्जा होने की हर किसी को जानकारी है, लेकिन न तो जिला प्रशासन और न ही नगर पालिका प्रशासन फुटपाथ खाली करा पा रहा है। लोग भी बिना इधर-उधर देखे सड़क पर दौड़ने लगते हैं। न तो कहीं जेब्रा लाइन है और न ही कोई ट्रैफिक लाइट सही बची है। जिसका पालन कराया जाए। जरूरी है कि सड़क पार करते समय इधर-उधर जरूर देखें।
सड़क पार करते समय सबसे ज्यादा जरूरी है कि बायें और दायें दोनों ओर देखें। वाहन के आने पर रूकें। कुछ समय इंतजार तो करना होगा, लेकिन इससे जीवन सुरक्षित रहेगा। सबसे ज्यादा समस्या कम उम्र के बच्चे व महिलाओं के साथ होती है। जो बिना देखे चलने लगते हैं। अचानक वाहन पास में आने पर मानसिक संयोजन नहीं हो पाता और सटीक निर्णय नहीं ले पाते। वाहन से टकराकर या तो घायल हो जाते हैं या फिर काल के गाल में समा जाते हैं। कम उम्र के बच्चों में जल्दी हड़बड़ा जाते हैं। चौराहों पर सबसे ज्यादा समस्या रहती है। वाहन चालक भी अनियंत्रित गति से वाहन चलाकर गुजरते हैं और अचानक किसी के सामने आने से वाहन को संभाल नहीं पाते।
फैक्ट फाइल :: - जिले की कुल आबादी - लगभग 36 लाख
- परिवहन विभाग में रजिस्टर्ड वाहन दोपहिया समेत : ढाई लाख
- कामर्शियल वाहनों की रजिस्टर्ड संख्या : दस हजार
- चार पहिया वाहन : बीस हजार फोटो 15 बीडीएन 21
सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकानें लगी होने की वजह से लोग सड़क पर ही पैदल चलते हैं। जिसकी वजह से अक्सर वाहनों की चपेट में आ जाते हैं।
- आनंद प्रकाश फोटो 15 बीडीएन 22
शहर में लगाई गईं ट्रैफिक लाइटें सही कराकर नियमों का पालन कराया जाए। धीरे-धीरे ही चलन में आएगा, लेकिन जल्द ही चौराहों पर होने वाली दुर्घटनाएं कम होंगी।
- हरि बाबू फोटो 15 बीडीएन 23
यातायात के नियमों का पालन किया जाए तो कभी सड़क दुर्घटना नहीं होगी। स्कूलों में भी बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी देना बहुत जरूरी है।
- अनुराग यादव फोटो 15 बीडीएन 24
सड़क पार करते समय बायें और दायें देखना बहुत जरूरी है। चौराहों पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होती है। जरा सी चूक नुकसानदायक हो सकती है।
- अजय विक्रम