बदायूं में रिमझिम फुहारों के बीच रिक्त सीटों पर पड़े वोट
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में रिक्त सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। रिमझिम फुहारों और कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 156 बूथों पर कुल 59 फीसद वोट पड़े। सुबह मौसम सामान्य रहने से वोट तेजी से पड़े। दोपहर में बारिश से रफ्तार थोड़ा कम हुई। लेकिन दोपहर बाद फिर से तेजी आई।
बदायूं, जेएनएन : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में रिक्त सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। रिमझिम फुहारों और कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 156 बूथों पर कुल 59 फीसद वोट पड़े। सुबह मौसम सामान्य रहने से वोट तेजी से पड़े। दोपहर में बारिश से रफ्तार थोड़ा कम हुई। लेकिन, दोपहर बाद फिर से तेजी आई। ब्लाकवार नियुक्त मजिस्ट्रेट पुलिस के साथ बूथों का जायजा लेते रहे।
जिले में एक जिला पंचायत सदस्य, तीन बीडीसी, दो प्रधान और 140 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह तेजी से मतदान हुआ। लेकिन, फिर बारिश से दोपहर में मतदान बाधित हुआ। प्रत्याशी और उनके समर्थक वोटरों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए जुगत भिड़ाते रहे। नौ ब्लाकों में शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। ब्लाक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाएं रखवाई गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने बताया कि 14 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। ब्लाक क्षेत्र में बनाए गए 26 बूथ पर हुआ मतदान
आसफपुर : ब्लाक के 16 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उप चुनाव हुआ। ब्लाक क्षेत्र में 26 बूथ बनाए थे। मतदान केंद्रों पर 58 फीसद मतदान हुआ है। 60 फीसद ग्रामीणों ने किया मताधिकार का प्रयोग
बगरैन : वजीरगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत बगरैन में ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड एक, नौ व 14 के लिए वोट पड़े, जिसमें 60 फीसद लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। बदन सिंह इंटर कालेज और भीकमपुर में बूथ बने। थानाध्यक्ष वजीरगंज संजीव शुक्ला, चौकी प्रभारी बगरैन नासिर खान मतदान केंद्र पर मौजूद रहे। गौतरा में 70.37 फीसद पड़े वोट
संसू, म्याऊं : शनिवार को सुबह से बारिश के बावजूद मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। इससे क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव में 70.37 फीसद लोगों ने मतदान किया। म्याऊं ब्लाक की ग्राम पंचायत गौतरा में बीडीसी वार्ड नंबर 32 से बालिस्टर के पद से इस्तीफा देने से सीट रिक्त हो गई थी। यहां तीन बूथों पर 1,702 मतदाताओं में से 1,202 लोगों ने वोट डाले। एसडीएम और सीओ ने लिया जायजा
संस, बिल्सी : अंबियापुर ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य पुसगवां, ग्राम प्रधान गुधनी समेत 15 ग्राम सदस्यों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। शाम को पोलिग पार्टियों ने मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियां जमा की। एसडीएम आरबी सिंह, क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार एवं नायब तहसीलदार अजहर अंसारी ने बूथों का जायजा लिया।