विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं: नशे में धुत डॉक्टर ने गाय को मारी टक्कर, आक्रोशित ग्रामीणों ने कार पलटी और जमकर पीटा; शराब की बोतलें बरामद

Published: Tue, 11 Aug 2026 10:40 PM (IST)

बदायूं में नशे में धुत एक डॉक्टर की कार से गाय की मौत के बाद ग्रामीणों ने डॉक्टर की पिटाई ...और पढ़ें

गाय को टक्कर मारने के बाद भाग रहे डॉक्टर को पकड़ कर उनकी कार को पलटते ग्रामीण और डॉक्टर राहुल सिद्धार्थ से मारपीट करते ग्रामीण

गाय को टक्कर मारने के बाद भाग रहे डॉक्टर को पकड़ कर उनकी कार को पलटते ग्रामीण और डॉक्टर राहुल सिद्धार्थ से मारपीट करते ग्रामीण

HighLights

  1. हादसे के बाद ग्रामीणों ने गाड़ी रोकने का किया प्रयास, डॉक्टर पर तेज रफ्तार से वाहन भगाने का आरोप

संवाद सूत्र, म्याऊं (बदायूं)। शराब के नशे में धुत डाॅक्टर की कार की टक्कर से गाय की मौत हो गई। घटना के बाद डाॅक्टर ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया। इस बीच ग्रामीणों ने कार को रोक लिया और उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। कार पलटने के बाद डाॅक्टर को उसमें से बाहर निकाल कर जमकर पीटा। इसकी सूचना पर पहुंची म्याऊं चौकी पुलिस ने डाॅक्टर को ग्रामीणों से बचाया। घटना के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद डाॅक्टर को घर भेज दिया।

मूलरूप से बरेली निवासी डाॅ. राहुल सिद्धार्थ कुछ दिन पूर्व तक उसावां पीएचसी में एमओआइसी के पद पर तैनात थे। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं और मेडिकल अवकाश पर हैं। मंगलवार दोपहर वह उसावां पीएचसी स्थित अपने सरकारी आवास से निजी कार्य से बदायूं जा रहे थे। कार वह स्वयं चला रहे थे।

म्याऊं क्षेत्र के बिचपुरी के पास हाईवे पर खड़ी गाय को उनकी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गाय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। हादसा देखकर सड़क किनारे मौजूद ग्रामीणों ने कार को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि डाॅक्टर ने वाहन रोकने के बजाय तेज गति से आगे बढ़ा दिया, जिससे कुछ ग्रामीण बाल-बाल बच गए।

इसी दौरान सामने से ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली आने के कारण ग्रामीणों ने कार को रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डाक्टर के साथ मारपीट की और कुछ लोगों ने कार में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर म्याऊं चौकी प्रभारी अंकुश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डाॅक्टर को ग्रामीणों से बचाया।

घायल गाय का उपचार कराया गया और उसे गोशाला भेजा गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पशु चिकित्सा टीम ने गाय को गड्ढा खोदवाकर दफना दिया। स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों ने डाक्टर पर नशे की लत होने और हाल में नशामुक्ति केंद्र से लौटने की बात भी बताई है।

घटना के बाद डाॅक्टर की कार से बड़ी संख्या में बीयर और शराब की बोलते भी ग्रामीणों ने निकाल कर पुलिस को दिखाईं। अलापुर इंस्पेक्टर माधौ सिंह बिष्ट ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। डाॅक्टर नशे की हालत में थे, उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: बेटों की कलह बनी पिता की मौत की वजह, पुलिस बेटों को ले जाने लगी तो थम गई जहांगीर की सांसें