यूनिफार्म मिलने पर खिले बच्चों के चेहरे, पौधे भी रोपे
नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कारमेकलगंज व सराय फकीर में पढ़ने वाले बच्चों को यूनिफार्म व बैग बांटे गए।
बदायूं : नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कारमेकलगंज व सराय फकीर में पढ़ने वाले बच्चों को सभासद अनवर खां, हारून गौस, यूइआरसी सरवर अली ने निश्शुल्क यूनिफार्म व बैग का वितरण किया। नया प्रवेश लेने वाले बच्चों के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण हुआ। सभी ने एक-एक पौधा रोपकर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया। बच्चों समेत उनके माता-पिता को वृक्षों का महत्व समझाया गया। कहा कि वृक्ष जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। जो हमें ऑक्सीजन देते हैं। पर्यावरण का संतुलन बनाते हैं। सभी लोगों से अनिवार्य रूप से पौधा रोपने को कहा गया। इसके अलावा पॉलीथिन के प्रयोग की बजाय कपड़े के थैले का प्रयोग करने का आह्वान हुआ। सभासदों ने आश्वासन दिया कि वह घर-घर जाकर वृहद स्तर पर अभियान चलाकर पौधरोपण कराएंगे। मजहर अहमद, वसीम, रुचि ¨सह, रूबी ¨सह, ¨डपल, रज्जन ¨सह, फिरोज, इसहाक आदि उपस्थित रहे।