दो पक्षों में फाय¨रग, सगे भाइयों को लगे छर्रे
दो गुटों के बीच चल रही वर्चस्व की जंग गुरुवार रात सड़कों पर खुलकर सामने आ गई।
बदायूं : दो गुटों के बीच चल रही वर्चस्व की जंग गुरुवार रात सड़कों पर खुलकर सामने आ गई। दोनों ओर से हुई फाय¨रग में दो सगे भाई छर्रे लगने से घायल हुए हैं। घटनाक्रम के दौरान इलाके में भगदड़ मच गई और व्यापारी दुकानें बंद करके भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह हालात काबू किए और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पूर्व प्रधान और एक अन्य के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। पहले भी दोनों गुटों में कई बार टकराव हो चुका है। पिछले महीने ही पूर्व प्रधान पक्ष पर हमला हुआ था। इसमें पूर्व प्रधान घायल हो चुका है। इधर, पूर्व प्रधान गुट के लोग गुरुवार को किसी काम से ककराला आए हुए थे। यहां पिछले दिनों हुए हमले में शामिल दूसरे गुट के लोग घूमते दिखे तो दोनों का आमना-सामना हो गया। वार्ड संख्या 25 में दोनों पक्षों के बीच अंधाधुंध फाय¨रग होने लगी। अचानक हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
दोनों गुटों की इस फाय¨रग में वहां एक आटा चक्की संचालक आजाद के दो बेटे वसीम व नदीम फंस गए। दोनों को छर्रे लगे हैं। मामले की खबर पर भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों गुट फरार हो गए। एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। घायलों का इलाज कराना जरूरी है, इसलिए उन्हें अस्पताल भिजवाया गया है।