Move to Jagran APP

हर्ष फायरिग में गोली लगने से किशोरी समेत दो घायल

जेएनएनबदायूं दातागंज/सिलहरी मूसाझाग थाना क्षेत्र में प्रधान के बेटे के लगन समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिग में किशोरी समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। गांव में दो लोगों के गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 12:07 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 06:05 AM (IST)
हर्ष फायरिग में गोली लगने से किशोरी समेत दो घायल
हर्ष फायरिग में गोली लगने से किशोरी समेत दो घायल

जेएनएन,बदायूं, दातागंज/सिलहरी : मूसाझाग थाना क्षेत्र में प्रधान के बेटे के लगन समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिग में किशोरी समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। गांव में दो लोगों के गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। शुक्रवार को मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव रिजोली सहोरा के प्रधान हिमांचल सिंह के पुत्र संजीव की लगन बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर से आई थी। देर रात लगन चढ़ रही थी इसी दौरान कुछ लोगों ने अवैध असलहों से हर्ष फायरिग शुरू कर दी। उस वक्त गांव के तमाम लोग लगन समारोह में शामिल होने गए थे। शराब के नशे में धुत कुछ युवक असलहों को लहराते हुए फायरिग की तो गांव के ही जगदीश और देशराज की बेटी मंजू को गोली लग गई। एक साथ दो लोगों को गोली लगी तो चीख-पुकार मचने लगी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वर्जन ..

loksabha election banner

- घटना की जानकारी मिली है। सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपित को जेल भेजा जाएगा। जिला अस्पताल में घायल किशोरी आई है दूसरे ग्रामीण को उसके परिजन कहां ले गए हैं इसकी जानकारी की जा रही है।

- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.