Move to Jagran APP

शहर में लगवाए जाएंगे दो सौ कूड़ेदान

शहर में अब कचरा-इधर नहीं फेंका जाएगा। इसके लिए पालिका प्रशासन ने दो सौ कूड़ेदान लगवाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 11:54 PM (IST)
शहर में लगवाए जाएंगे दो सौ कूड़ेदान
शहर में लगवाए जाएंगे दो सौ कूड़ेदान

बदायूं : शहर में अब कचरा-इधर नहीं फेंका जाएगा। इसके लिए पालिका प्रशासन ने दो सौ कूड़ेदान मंगवाए हैं। इन कूड़ेदानों को शहर के उन ठिकानों पर लगाया जाएगा जो व्यस्तम इलाके हैं, जहां पर लोग कचरे को इधर-उधर फेंकते हैं और वहां गंदगी पनपती रहती है। शहर में काफी समय पहले फाइबर के कूड़ेदान लगवाए गए थे जो समय से पहले ही या तो कचरे की आग में जल गए या फिर सर्दियों में लोगों ने अलाव के काम में ले लिए। गंदगी इधर, उधर फैलने लगी। गंदगी जब ज्यादा फैली तो स्वच्छ भारत मिशन को भी पलीता लगने लगा। समस्या को देखते हुए पालिका प्रशासन ने दो सौ कूड़ेदान मंगवाए हैं। रविवार ने कूड़ेदान शहर में लगना शुरू हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में ईओ संजय तिवारी का कहना है कि शहर में दो सौ कूड़ेदान लगने के लिए मंगवाए गए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.