शोहदों की हरकतों से आजिज दो छात्राओं ने स्कूल छोड़ा
शोहदों के फब्तियां कसने से उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर की छात्राएं परेशान हो गई।
बिसौली : शोहदों के फब्तियां कसने से उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर की छात्राएं परेशान हो गई हैं। दो छात्राओं ने स्कूल से नाम ही कटा लिया। इतना ही नहीं बाउंड्री न होने के कारण शराबी भी स्कूल प्रांगण में पहुंच जाते हैं।
विकासखंड आसफपुर के गांव लक्ष्मीपुर का उच्च प्राथमिक विद्यालय अब शिक्षा का मंदिर नहीं रहा। गांव के आवारा स्कूल खुलते ही आस पास मंडराने लगते हैं। दस हजार आबादी वाले गांव के इस स्कूल में मात्र 52 बच्चे ही पढ़ते हैं। चूंकि स्कूल में बाउंड्री नहीं है। स्कूल में ईटें फेकना तो आम हो गया है। शोहदों से परेशान होकर जुलाई में प्रवेश लेकर दो छात्राओं ने अपना-अपना नाम कटा लिया। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियोंको जानकारी देने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को भी इन्हीं शोहदों का शिकार एक मासूम हुई। आनन-फानन में पूरा मामला शांत कर लिया गया। इधर सबसे बड़ी बात तो यह है कि स्कूल के हैंडपंप पर दिन भर शराबियों का जमावड़ा रहता है। पुलिस आने से कर देती इन्कार
इन शोहदों और शराबियों से परेशान प्रधानाध्यापक हरिओम शर्मा ने कई बार यूपी 100 को भी फोन किया है। दो बार तो यूपी 100 आई, लेकिन तीन बार मना कर दिया गया। पुलिस को देखकर शोहदे और शराबी भाग गए। इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी बताया गया है। लिंटर गिरने का भी सताता है डर
बाहर शराबियों और शोहदों की दहशत और अंदर ¨लटर गिरने का डर। ऐसे में छात्र और छात्राएं पढ़ाई कैसे करें। हां, स्कूल का हाल बदहाल है। 1982 में स्कूल बना था। आज हाल ये है कि ¨लटर का पूरा सीमेंट गिर गया है। ईंट और सरिया दिखाई दे रही है। सीमेंट गिरना तो आम बात है। बारिश के दिनों में तो स्कूल बंद रखा जाता है। ऐसा नहीं इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मालुम नहीं है लेकिन इस ओर से आंखें बंद कर ली गई हैं। वर्जन..
शराबियों और शोहदों से सभी परेशान हैं। कई बार इसका विरोध किया गया, लेकिन आज तक कोई सुधार नहीं हुआ। इन सभी घटनाओं से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
- हरिओम शर्मा, प्रधानाध्यापक। वर्जन..
शिक्षा के मंदिर की पवित्रता को कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। पुलिस को तैनात कर छात्राओं को भयमुक्त किया जाएगा। शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को भी इस बारे में अवगत कराया जाएगा।
- मु.अवैश, एसडीएम, बिसौली।