ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, सात लोग घायल
उझानी नगर के बरी वाले बाईपास से एक टेंपो में सवारी बैठाकर बदायूं की तरफ बढ़ा ही वैसे ही ट्रक आ गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 12:10 AM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 12:10 AM (IST)
उझानी : नगर के बरी वाले बाईपास से एक टेंपो में सवारी बैठाकर बदायूं की तरफ बढ़ा ही था कि ठेके के सामने विपरीत दिशा से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें सात लोग घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद टेंपो में सवार यात्रियों की चीख-पुकार की आवाज सुन आस-पास के दुकानदारों दौड़कर टेंपो में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिसमें नगर के मुहल्ला अयोध्यागंज निवासी इसरत जहां (50), किला खेड़ा निवासी दीपक (20), अहिरटोला निवासी चंद्रपाल (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें