श्रीलंका में हुए सीरियल धमाकों में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
श्रीलंका में हुए हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 12:07 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:22 AM (IST)
बदायूं : एमेरी मैथोडिस्ट चर्च में सोमवार को हुई शोक सभा में श्रीलंका में हुए सीरियल बम धमाकों में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी गई। पादरी फ्रांसेस डेविड की अगुवाई में सभी लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला। पादरी फ्रासेस डेविड ने श्रीलंका में हुए हमले को कायरता पूर्ण बताया। कहा कि ईस्टर ईसाइयों का बहुत बड़ा पर्व है। लेकिन इंसानियत के दुश्मनों ने भयावह हमला करके सैकड़ों लोगों की जान ले ली। हमले की कड़े शब्दों में निदा की। शोकसभा में प्रदीप भारद्वाज, सूरज प्रकाश, महेंद्र मार्क, बबलू लाल, संजू मसीह, सुशील मैसी, सोहराव, कमल दास, मुकुल व डब्लूएससीएस आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें