ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दबे युवक की मौत
पहिया निकलने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई।
बदायूं : घरेलू सामान खरीदकर वापस लौट रहे एक युवक का ट्रैक्टर पहिया निकलने के कारण खाई में जा पलटा। हादसे में ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। वहीं हादसे की खबर पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
थाना बिल्सी इलाके के गांव डडूमर निवासी देवपाल (25) पुत्र मानसिंह सोमवार को अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर घरेलू सामान खरीदने के लिए बिल्सी गया था। वहां से खरीददारी करने के बाद शाम को वह वापस घर लौट रहा था। बिसौली रोड पर कस्बा से निकलते ही अचानक ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया। नतीजतन ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खाई में जा पलटा। हादसे में देवपाल भी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। यह देख आसपास भीड़ लग गई। लोगों ने बमुश्किल ट्रैक्टर हटाकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर बिल्सी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की जान गई है।