फंदे पर झूलता मिला युवक का शव
कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा के जंगल में सोमवार सुबह गांव वालों को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला।
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 11:39 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 11:39 PM (IST)
उझानी : कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा के जंगल में सोमवार सुबह गांव वालों को एक युवक का शव चंदनिया के पेड़ से फंदे पर झूलता मिला। वहां पहुंचे खेत मालिक मलखान ने शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। भीड़ मौके पर जुटी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। युवक की उम्र तकरीबन 38 साल रही होगी। उसने सफेद गमछा सिर में बांध रखा था। कोतवाल विनोद चाहर ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें