Move to Jagran APP

शहर में गंदगी से बढ़ने लगी है मच्छरों की तादाद

स्वछता को लेकर हर तरफ ढिढोरा पीटा जा रहा है। बावजूद इसके शहर में कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है। गंदगी के कारण मछरों की तादाद दी बढ़ती जा रही है। लोगों को संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। मगर नगर पालिका प्रशासन पर इसका असर नहीं दिख रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 12:47 AM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 12:47 AM (IST)
शहर में गंदगी से बढ़ने लगी है मच्छरों की तादाद

जेएनएन, बदायूं : स्वच्छता को लेकर हर तरफ ढिढोरा पीटा जा रहा है। बावजूद इसके शहर में कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है। गंदगी के कारण मच्छरों की तादाद दी बढ़ती जा रही है। लोगों को संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। मगर, नगर पालिका प्रशासन पर इसका असर नहीं दिख रहा है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री ने सत्ता संभालते ही पूरे देश में स्वच्छ भारत बनाने का नारा दिया। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी नगर पालिकाओं को कड़े निर्देश दिए। स्वच्छ भारत अभियान को गति देते हुए जनप्रतिनिधियों ने भी हाथों में झाड़ू थाम ली। सड़कों पर आकर आम आदमी को जागरूकता का संदेश दिया। इन सब के बावजूद शहर में प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज स्टैंड, जिला अस्पताल रोड, जीजीआइसी, जीआइसी, केदारनाथ महिला इंटर कालेज, डीएम रोड, नेकपुर, जालंधर सराय, लालपुर, मीरा सराय, नई सराय, कैलाशपुरम, पटियाली सराय आदि मुहल्लों में कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। यहां के लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन उनकी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। इससे संक्रामक रोग पैर पसारने लगेंगे। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज के गेट के सामने कूड़े का ढेर रहता है। मुहल्ला अंबिकापुरी के लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। निजी सफाई कर्मी से कूड़ा उठवाते हैं। वर्जन ::

शहर में सुबह-शाम सफाई करा रहे हैं। व्यवस्था में सभी को सहयोग करना चाहिए। कूड़ा गाड़ी पहुंचने से पहले ही डलावघर में कूड़ा डालना चाहिए। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठवाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

- दीपमाला गोयल, अध्यक्ष नगर पालिका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.