बिना मान्यता चलते मिले तीन स्कूल
खंड शिक्षा अधिकारी सद्दीक अहमद ने ब्लाक क्षेत्र के गांव कोल्हाई में स्कूलों का निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 12:09 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 12:09 AM (IST)
संस, सहसवान : खंड शिक्षा अधिकारी सद्दीक अहमद ने ब्लाक क्षेत्र के गांव कोल्हाई में स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन विद्यालय बिना मान्यता के चलते मिले। जिनके विद्यालय संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में अफसर लगे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया, अंगूरी देवी गुलफाम सिंह नवजीवन पब्लिक स्कूल, यादराम शर्मा मेमोरियल विद्यालय, रोडी सिंह रामकुंवर स्कूल समेत कई विद्यालयों को बिना मान्यता के संचालित होने पर पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। निरीक्षण में यह तीन विद्यालय संचालित मिले। जिनके संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज कराकर इन स्कूलों को बंद कराया जाएगा। निरीक्षण में एबीआरसी राजन यादव, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें