घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, चार भाइयों पर रिपोर्ट
युवक एक किशोरी के साथ बदनीयती से छेड़छाड़ करता रहता था।
सहसवान : युवक एक किशोरी के साथ बदनीयती से छेड़छाड़ करता रहता था। भाइयों के साथ आरोपित जब जबरन किशोरी के घर में घुस गया और किशोरी के अपहरण का प्रयास किया तब किशोरी के विरोध करने पर आरोपित हमलावर हो गए और किशोरी और उसकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़िता के पिता ने चार सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी का कहना है कि गांव का ही एक युवक उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ बदनीयती से फब्तियां कसता है और छेड़छाड़ करता रहता है। 30 जनवरी की शाम करीब आठ बजे आरोपित अपने तीन भाइयों के साथ पीड़िता के घर में घुस गया और जबरन किशोरी को अगवा कर ले जाने का प्रयास करने लगे। जब किशोरी और उसकी मां ने विरोध किया तो हमलावरों ने लाठी-डंडे और नाजायज असलहों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। शोर पर ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडि़ता के पिता ने अनिल, धर्मवीर, सोनू, सोमवीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल कुशलवीर ¨सह का कहना था कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।