विज्ञान महोत्सव में मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में जिला विज्ञान क्लब की ओर से सिगलर मिशन गर्ल्स इंटर में दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया।
बदायूं : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में जिला विज्ञान क्लब की ओर से सिगलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव में बेहतर मॉडल, चित्रकला, भाषण आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर उनसे ब्लैकबोर्ड पर सवाल हल कराए। आइआइटी दिल्ली के जूनियर साइंटिस्ट रवि कुमार व रसायन विज्ञान के प्रवक्ता मयंक कुमार ने वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत किए। विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक विवेक जौहरी ने भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन का रमन प्रभाव व लॉर्ड रैले का प्रकीर्णन सिद्धांत प्रस्तुत किया। व्याख्यान प्रतियोगिता में श्रद्धा सक्सेना, अलीशा बी, रोशनी सिंह विजयी रहीं। मॉडल प्रतियोगिता में प्रदीप, भारती शाक्य, अजीत ने विजयश्री हासिल की। पोस्टर प्रतियोगिता में वंशिका गुप्ता, नेहा राठौर विजेता घोषित की गईं। इस दौरान प्रधानाचार्य सिसिल चरन, प्रधानाचार्य वीना कोचर आदि रहे। फोटो 01 बीडीएन 09
प्रतियोगिताओं के दौरान अन्य स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के मॉडल देखकर बहुत कुछ सीखा है। इसका लाभ आने वाले समय में मिलेगा।
- मानसी गुप्ता फोटो 01 बीडीएन 10
मॉडल के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अच्छी जानकारियां दी हैं। खुद भी उनका क्रियान्वयन करके देखेंगे। उनसे बेहतर करने की कोशिश रहेगी।
- श्रेष्ठा गुप्ता फोटो 01 बीडीएन 11
सीडीओ ने निरीक्षण करके और अच्छा करने को प्रोत्साहित किया था। बहुत अच्छा लगा। अब आगे और भी बेहतर करने की कोशिश रहेगी।
- भूमिका कश्यप फोटो 01 बीडीएन 12
विज्ञान महोत्सव के लिए जल्दी में मॉडल तैयार किया। अगले कार्यक्रम में और अच्छा मॉडल प्रस्तुत पहला स्थान प्राप्त करेंगे।
- भारती शाक्य फोटो 01 बीडीएन 13
स्कूल-कॉलेजों में विज्ञान के प्रयोग की और ज्यादा व्यवस्थाएं होनी चाहिए। कम उपकरण होने की वजह से ज्यादा परेशानी होती है।
- सलोनी चौहान फोटो 01 बीडीएन 14
परिषदीय विद्यालय में प्रयोग के माध्यम से विज्ञान की जानकारी दी जा रही है। किताब में जो पढ़ाया जाता है शिक्षक उसका प्रयोग कराकर सिखाते हैं।
- शिप्रा आर्य